गोविंदगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण: महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सिखाए सेल्फ-डिफेंस के गुर
अलवर के गोविंदगढ़ स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में "रानी लक्ष्मीबाई महिला प्रशिक्षण केंद्र" द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। केंद्र प्रभारी प्रो. कविता मीणा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया।
अलवर से आईं महिला कॉन्स्टेबल ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए फिजिकल ट्रेनिंग दी। प्रशिक्षण की शुरुआत वॉर्म-अप से की गई। इसके बाद छात्राओं को सेल्फ-डिफेंस की विभिन्न तकनीकें सिखाई गईं।




