संस्थाप्रधानों की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ
सकट क्षेत्र के बीघोता गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्थाप्रधानों की दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीलावती मीना ने की। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम युवराज शर्मा व अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय कमल कुमार मीना रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। वाकपीठ संगोष्ठी में शिक्षा विभाग से सम्बंधित विभिन्न विभागीय विषयों पर चर्चा हुई। राउमावि बिरकड़ी के प्रधानाचार्य विवेक शर्मा ने डीबीटी, छात्रवृत्ति योजना एवं ओटीआर से सम्बंधित जानकारी दी। वहीं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय राजपुर बड़ा के प्रधानाचार्य प्यारेलाल जाटव ने विभागीय जांच, प्रारंभिक जांच, सीसीए 16 व 17 सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी साझा की। संगोष्ठी में हरियालो राजस्थान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, हरित पाठशाला, आरटीआई, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निवारण, ज्ञान संकल्प पोर्टल, लोक उपावन नियम, सेवा पुस्तिका संधारण, पेंशन व ऑडिट प्रकरण के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी में पीईईओं फॉर्म के नवीन अध्यक्ष का चुनाव हुआ। पीईईओं फॉर्म के सचिव नंदकिशोर मीना ने दो दिवसीय वाकपीठ संगोष्ठी के सम्बन्ध में विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। पीईईओं बीघोता कैलाश चन्द मीना व उपप्रधानाचार्य दिलीप कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संगोष्ठी का संचालन राउमावि वीरपुर के प्रधानाचार्य जुगल किशोर शर्मा द्वारा किया गया। वाकपीठ संगोष्ठी में संतोष शर्मा, विजय शर्मा, रामनिवास मीना, जगमोहन शर्मा, कमलेश कुमार गुप्ता सहित ब्लॉक के राउमावि के संस्थाप्रधान उपस्थित रहे।
- राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

