दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा अभियान: यातायात नियमों की जानकारी दी, 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान
अलवर के गोविंदगढ़ स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर 37वां सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। यह अभियान परिवहन विभाग और एनएचएआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
अभियान के दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को लेन प्रणाली का पालन करने, घने कोहरे में पार्किंग लाइट का उपयोग करने, सीट बेल्ट लगाने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण, महेंद्र और भगत उपस्थित रहे। एनएचएआई टीम से प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र बडजाती के साथ सुंदर सिंह, कुलदीप, सलाउद्दीन, खालिद, हिमांशु और संत राम गुर्जर सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।