ममलेश्वर मंदिर परिसर में पार्षद ने किया पौधरोपण
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे पादरली रोड स्थित ममलेश्वर मंदिर परिसर में पुजारी चंदन महाराज व पार्षद लक्ष्मण घाची ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया,
इस अवसर पर ममलेश्वर मंदिर के पुजारी चंदन महाराज ने बताया कि पेड ही जीवन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए, ओर आगे भी वक्षारोपण करते जाएंगे