जर्जर हो चुके भवनो को चिन्हित कर ध्वस्त करने के दिए आदेश

Aug 4, 2025 - 14:23
 0
जर्जर हो चुके भवनो  को चिन्हित कर ध्वस्त करने के दिए आदेश

राजस्थान में जर्जर हो चुके भवनों को चिन्हित कर उन्हें सील करने और ध्वस्त करने के आदेश राज्य सरकार द्वारा प्रसारित किए गए हैं। राजस्थान में जर्जर हो चुके भवनों को चिन्हित कर उन्हें सील करने और ध्वस्त करने की कार्रवाई जगह-जगह शुरू हो गई है। स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के सभी 224 नगरीय निकायों के प्रमुखों की बैठक आयोजित कर इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए। यह कदम झालावाड़ और जैसलमेर में हुए हादसों में बच्चों की मौत के बाद उठाया गया है।
स्वायत्त शासन विभाग के सचिव रवि जैन ने बैठक में बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी नगरीय निकायों में जर्जर भवनों को नियमानुसार सील कर ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जैन ने सभी आयुक्तों और अधिशासी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने और जर्जर भवनों के सामने स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इससे आम जनता को खतरे की जानकारी मिल सकेगी और अनहोनी को रोका जा सकेगा।

  • कमलेश जैन 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................