कृषि महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं अकादमिक भवन का उद्घाटन समारोह हुआ आयोजित

Aug 17, 2025 - 12:07
 0
कृषि महाविद्यालय के प्रशासनिक एवं अकादमिक भवन का उद्घाटन समारोह हुआ आयोजित

रामगढ़ (अलवर) श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय नौगावां अलवर के नवीन भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार, भूपेन्द्र यादव व  विशिष्ट अतिथि  सुखवंत सिंह विधायक, रामगढ़,  सुधीर मान, स्टेट हेड, इफ्को रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. बलराज सिंह ने की।
केंद्रीय मंत्री पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार, भूपेन्द्र यादव ने कहा कि बदलते जलवायु के हालत के मद्देनजर कृषि शिक्षा को भी इस दिशा में ढालना जरूरी है। उन्होंने किसानों को परंपरागत खेती की ओर लौटने का आह्वान किया। रासायनिक खादों, विशेषकर यूरिया के अत्यधिक उपयोग से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। किसानों को कम पानी वाली फसलों को अपनाना चाहिए ताकि जल संसाधनों का कुशल उपयोग हो सके। कृषि मंत्री ने कृषि क्षेत्र में भंडारण सुविधाओं को बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही वर्तमान में भारत में मिट्टी का कटाव, जैव विविधता की हानि, पानी की कमी, श्रमिकों की उपलब्धता में कमी और खाद्य उत्पादन में गिरावट जैसी चुनौतियां हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक का उपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने रोबोट के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने और कृषि की गुणवत्ता में सुधार पर जोर दिया

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बलराज सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के कार्य क्षेत्र में 8 जिले हैं जिसके अधीन 15 कृषि महाविद्यालय, 8 कृषि विज्ञान केंद्र, एक कृषि अनुसंधान संस्थान, दो कृषि अनुसंधान केंद्र व चार कृषि अनुसंधान उप केंद्र संचालित है। साथ ही उन्होंने विश्वविधालय के कार्यिक क्षेत्र, कृषि अनुसंधान, कृषि विज्ञान केंद्र शैक्षणिक व अशैक्षणिक संवर्ग, अंतराष्ट्रीय प्रशिक्षण, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम तथा विश्वविद्यालय की अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तृत में वर्णन किया। साथ ही उन्होंने बताया कि विश्वविधालय के कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा का बायो फॉर्टिफाइड व जलवायु प्रतिरोधी व क्लाइमेट रेसिलिएंट किस्म विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान है। दुर्गापुरा से मुंगफली की प्रथम बायोफार्टिफाइड किस्म निकली गई जिसमें प्रोटीन की मात्रा 30% तक है।
विशिष्ट अतिथि  सुखवंत सिंह विधायक ने कहा कि इस कॉलेज के स्थापित होने से क्षेत्र के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे उनकी खेती की उत्पादकता में सुधार होगा। साथ ही, यह कॉलेज विध्यार्थियों को आधुनिक और उन्नत कृषि शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे वे नई तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में प्रगति कर सकेंगे। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास और किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय के लिए संघर्षरत श्री नरेश गोयल जी के अथक प्रयास आज साकार हो गए।
श्री सुधीर मान, जी स्टेट हेड, इफ्फको ने कहा कि साधारण यूरिया की जगह नैनो यूरिया तैयार किया है, जो न केवल कृषि के लिए लाभकारी है, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को रोकने में भी मददगार साबित हो रहा है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला महामंत्री भाजपा नरेश गोयल, बनवारी सिंघल पूर्व विधायक अलवर शहर, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर मंडल अध्यक्ष भीम सिंह चेतीवाल राजेश राठी भगवान सैनी रामगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह पुंज जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चाविजय कुमार जैन पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा महेश साहू रामअवतार चौधरी जिला महामंत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................