नाबालिग ने छोटे भाई से झगड़ा होने पर खाया जहर,इलाज के दौरान हुई मौत

Aug 21, 2025 - 15:25
 0
नाबालिग ने  छोटे भाई से झगड़ा होने पर खाया जहर,इलाज के दौरान हुई मौत

भरतपुर ,राजस्थान 

भरतपुर जिले के कोतवाली थाना मे 19 अगस्त की शाम करीब 6 बजे नाबालिग का उसके छोटे भाई से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जहां कल देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कोतवाली थाने ASI विजय पाल ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने रिपोर्ट देते हुए बताया है कि 17 साल के नाबालिग और उसके 15 साल के छोटे भाई का 19 अगस्त की शाम झगड़ा हो गया था। जिसके बाद नाबालिग ने घर में रखा पाउडर जैसा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद तुरंत परिजन उसे लेकर आरबीएम अपस्ताल पहुंचे। कल देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

झगड़े के कारणों का नहीं लगा पता- ASI विजय पाल ने बताया कि नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने भाई बहन के झगड़े के कारणों के बारे में नहीं बताया है। मामले की जांच की जाएगी जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। नाबालिग के परिजनों ने भी बात करने से मना कर दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................