ग्राम ठेठर बासना में 8 लाख की लागत से इंटरलॉक टाइल्स का हुआ शुभारंभ, नेत्र चिकित्सा शिविर व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

Aug 22, 2025 - 13:55
 0
ग्राम ठेठर बासना में 8 लाख की लागत से इंटरलॉक टाइल्स का हुआ शुभारंभ, नेत्र चिकित्सा शिविर व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

ठेठर बासना (खैरथल-तिजारा) जयबीर सिंह 

किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठेठर बासना में ग्रामीण विकास एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में आज एक अहम कदम उठाया गया। लगभग 8 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत इंटरलॉक टाइल्स का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह विकास कार्य ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा और आने वाले समय में गांव की सुंदरता व सुविधा दोनों में वृद्धि करेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद आयोजित सभा में स्वर्गीय ठाकुर भीम सिंह मास्टर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाजहित और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया। समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गांव में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

इस दौरान कुंदन दास आश्रम सिहाली कला के महंत ऋषिदास जी महाराज, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र जांगिड़, पूर्व सरपंच भोम सिंह, वर्तमान सरपंच संदीप शेरसिंह तंवर, पूर्व पार्षद विश्वास यादव, धर्मवीरसिंह, गजेंद्र सिंह, सतीश चौहान, जितेंद्र तंवर, महिपाल तंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीणजन मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................