झुंझुनूं :समसपुुर गांव में शुरू हुआ शिशु पालना गृह, जिला कलेक्टर ने फीता काटकर किया शुभारंभ
झुंझुनूं (अरुण मुंड) 22 अगस्त । महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए शिशु पालना घर की शुरुआत की गई है। जिसका शुभारंभ बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने फीता काटकर किया। इस दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डा राकेश साबू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जिला कलेक्टर डॉ गर्ग ने सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं से अपील की है कि वे अपने 2 साल से 6 वर्ष तक के बच्चों को अपने कार्यालय समय पर यहां छोड़कर जाएं ताकि वह अपने कार्य को बिना किसी चिंता के आराम से पूर्ण कर सके।
उन्होंने विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्योला को इस कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि सभी महिलाओं को एक शानदार उपहार दिया है जिससे वह अपने कार्य में और अधिक सुगमता और सरलता ला सकेंगे क्योंकि उनके बच्चों की पूर्ण जिम्मेदारी अब महिला अधिकारिता विभाग ने ले ली है ।
कार्यक्रम में प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय चिकित्सा ने बताया कि उसका सबसे ज्यादा फायदा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कार्मिकों को मिलने वाला है क्योंकि यह है हमारे महाविद्यालय के एकदम सामने है महाविद्यालय में कार्यरत सभी कार्मिकों के बच्चे यहां आएंगे तो कार्मिक आराम से अपनी चिकित्सा सेवा दे सकेंगे। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्याैला ने बताया कि जो महिलाएं नौकरी कर रहे हैं वह अपने वर्किंग टाइम में बच्चों को यहां छोड़ सकते हैं जिससे उनकी देखरेख की हो सके। इस दौरान अतिथियों द्वारा फीता काटकर शिशु गृह का शुभारंभ किया ओर बच्चों दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। रिद्धि व सिद्धि ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर केक कटिंग करने के बाद पौधा रोपण भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के उपनिदेशक शीशराम जाखड़, एटीओ प्रेरणा कालेर एवं प्रियंका लाम्बा, अल्पसंख्यक अधिकारी नेहा झाझडिया, एपीआरो विकास चाहर, आईसीडीएस के उपनिदेशक विजेंद्र सिंह राठौड़, सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ जितेंद्र भांबू, डॉ सिद्धार्थ शर्मा, डॉ अरविंद जाखड़, मंजू मील, मनोज स्वामी ,पूजा कसवा, रेखा , उषा कुल्हरी , प्रतिभा व समसपुर गांव की ग्रामीण महिलाएं पुरुष उपस्थित रहे।
19 वर्ष तक के 9 लाख 80 हजार बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली गोली खिलाने का अभियान शुरू - बच्चों के पेट के कीड़ों से होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कृमि नाशक अभियान चलाया है। अभियान का शुभारंभ जिला कलक्टर डॉ अरुण गर्ग ने समसपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ अभिषेक सिंह, डॉ भंवर लाल सर्वा, डीपीसी संजीव महला, बीसीएमओ डॉ रेखा, बीपीओ कंचन महला सहित विभागीय स्टॉफ मौजूद थे। सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि 9 लाख 80 हजार दो बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों, मदरसों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली दी जाएगी। डॉ. गुर्जर ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश आज शुक्रवार को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 29 अगस्त को ‘मॉप-अप दिवस’ के तहत दवा दी जाएगी।

