टोडपुरा माता जी के मंदिर पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
भजनों से मां दुर्गा को मनाया जागरण में दी भजनों कि प्रस्तुतियां,झुम उठें श्रृद्धालु
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती ग्राम पंचायत टोडपुरा में भैरूंजी की बणी में स्थित दुर्गा माता मन्दिर में नवरात्रि के उपलक्ष्य में दुर्गा माता सेवा समिति टोडपुरा के द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन शनिवार को कलश यात्रा निकाली। रविवार को जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।सुबह से ही भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें गायक अंजली सैनी व राजेश चौधरी ने एक से बढ़कर एक भजनों कि प्रस्तुतियां दी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम मे लीला कालबेलिया, सहनाज फोगा व रेखा मेवाड़ा ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल रहे जिनका समिति के द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता पंचायत प्रशासक भंवर सिंह धींवा ने की।हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता के दर्शन का लाभ लिया।
स्थानिय मेले का आयोजन हुआ जिसमें सैंकड़ों अस्थाई दुकानें लगाई गई जहां से घरेलू व उपयोगी सामान कि खरीददारी की गई। देर शाम तक कार्यक्रम चलता रहा। गोठड़ा पुलिस थानाधिकारी हेमराज मीणा के नेतृत्व में जाब्ता तैनात रहा। इस दौरान अनील धीवा, डॉ धर्मपाल, जगमोहन सिंह शेखावत, होशियार सिंह, कालुराम सैनी, राजेश योगी, रोहिताश स्वामी, गंगाधर कुमावत, रामनिवास मीणा, योगेश कुमार, कालुराम गुर्जर, दीपक स्वामी, मदन लाल स्वामी, प्रकश धींवा, सुरेश कुमार, मनोहर लाल फोजी, यादराम मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रही l


