बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में उतारी लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन रद्द, स्कूल संचालक को नोटिस जारी

अधिकारी बोले -जानबूझ कर बस को उतारा गया था

Sep 4, 2025 - 12:49
 0
बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में उतारी लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन रद्द, स्कूल संचालक को नोटिस जारी
बच्चों से भरी स्कूल बस नदी में उतारी लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन रद्द, स्कूल संचालक को नोटिस जारी

भरतपुर (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) रुपवास थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस ड्राइवर द्वारा 55 स्कूल के बच्चों की जिंदगी को खतरे में डालने के बाद आरटीओ विभाग ने कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। आरटीओ विभाग ने स्कूल संचालक से ड्राइवर के लाइसेंस सम्बन्धित सूचना मांगी है। साथ ही स्कूल बस के रजिस्ट्रेशन का भी नोटिस जारी किया है।

आरटीओ ने बस ड्राइवर एवं स्कूल संचालक पर की कार्रवाई 

जिला परिवहन अधिकारी अभय मुद्गल ने बताया कि दो दिन पहले का वीडियो सामने आया था। जिसमें रुपवास इलाके के राधा स्वामी पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी स्कूल बस गंभीर नदी की सपाट को पार कर रही थी। वीडियो को देखकर लगा कि बस ड्राइवर ने जानबूझकर स्कूल के बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाला था। इसके बाद स्कूल संचालक को धारा 133 का नोटिस जारी कर बस ड्राइवर और उसके लाइसेंस की सूचना मांगी गई है। साथ ही बस का रजिस्ट्रेशन खत्म करने की कार्रवाई की जायेगी।

ड्राइवर ने 55 बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाला था 

दो दिन पहले रुपवास थाना क्षेत्र के मैरथा गांव स्थित एक सपाट का वीडियो सामने आया था। इसमें राधा स्वामी पब्लिक स्कूल की बस करीब 55 स्कूल के बच्चों को घर छोड़ने के लिए मैरथा एवं मोरोली गांव जा रही थी। इस दौरान स्कूल बस ड्राइवर ने मैरथा गांव के बाहर गंभीर नदी को पार किया । गंभीर नदी सड़क के ऊपर से होकर गुजर रही है। सड़क पर करीब 2 फुट पानी चल रहा था। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................