टैगौर फाउंडेशन स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का किया गया सम्मान

Sep 5, 2025 - 12:36
Sep 5, 2025 - 12:40
 0
टैगौर फाउंडेशन स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का किया गया सम्मान

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में चुंगी नंबर तीन के पास स्थित हुआ कानुहाला पर शुक्रवार को टैगोर फाउंडेशन स्कूल के प्रांगण में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक ने की l शिक्षक दिवस पर बोलते हुए  डायरेक्टर शैतान सिंह टांक ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान शिक्षक थे l इस अवसर पर टांक ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नसीहत देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अच्छे अंक प्राप्त कर मां-बाप व विद्यालय का नाम  रोशन करना चाहिए l कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा साक्षी सैनी ने  की l विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सैनी उर्फ़ सोनू सर ने भी शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी है l इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक राम सिंह सैनी, राहुल सैनी, पिंटू सैनी , क्रिएटिव प्ले स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री नेहा सैनी, सुश्री अन्तिमा सैनी, सुश्री संगीता कुमावत, सुश्री निशा कंवर, सुश्री मनीष राठी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................