108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ: असम और मेघालय के सफल दौरे के बाद लौटे यज्ञ सेवा समिति के पदाधिकारी, प्रवासियों का जताया आभार

May 18, 2026 - 17:52
 0
108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ: असम और मेघालय के सफल दौरे के बाद लौटे यज्ञ सेवा समिति के पदाधिकारी, प्रवासियों का जताया आभार

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) उपखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध झडाया बालाजी धाम आश्रम पर आगामी 17 जून से आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। महायज्ञ के प्रचार-प्रसार और आमंत्रण को लेकर 'यज्ञ सेवा समिति' के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया के नेतृत्व में असम और मेघालय राज्यों का दौरा कर लौटे प्रतिनिधिमंडल के बाद अब यज्ञ की तैयारियों में और तेजी आ गई है।

यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत के असम और मेघालय राज्यों के दौरे के दौरान वहां रह रहे प्रवासी राजस्थानियों की तरफ से समिति को अभूतपूर्व और बेहद सकारात्मक रिस्पॉन्स मिला है। इस सफल दौरे में यज्ञ सेवा समिति के संरक्षक डॉ. रामकुमार सिराधना का भी प्रतिनिधिमंडल में बेहद अहम और सराहनीय योगदान रहा।

प्रवासियों में धार्मिक उत्साह

भावरिया के अनुसार, उदयपुरवाटी की धरा पर होने वाले इस भव्य 108 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर असम व मेघालय में बसे राजस्थानी प्रवासियों में खासा उत्साह और धार्मिक श्रद्धा देखी जा रही है। प्रवासियों ने तन-मन-धन से इस महायज्ञ में सहयोग और सहभागिता का आश्वासन दिया है।

असम और मेघालय में मिले इस भव्य स्वागत और सहयोग के लिए यज्ञ सेवा समिति की तरफ से दोनों राज्यों में रह रहे समस्त प्रवासी राजस्थानियों का सहृदय आभार व्यक्त किया गया है और उन्हें इस पावन कार्य के लिए बधाई दी गई है। इस सफल दौरे के बाद अब स्थानीय क्षेत्र के साथ-साथ सुदूर राज्यों से भी बड़ी संख्या में प्रवासियों और श्रद्धालुओं के झडाया बालाजी धाम पहुंचने की संभावना प्रबल हो गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................