रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने दिखाई कलश शोभायात्रा को हरी झंडी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
रामगढ़ (अमित भारद्वाज) रामगढ़ कस्बे के अलवर दिल्ली मार्ग पर स्थित श्री भाव सिद्ध महाराज मंदिर में विशाल मेले का आयोजन हुआ। जिसमें मंदिर परिसर से कलश शोभायात्रा एवं झांकियां डीजे वबैंड बाजो से निकाली गई। मेले के इस कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने भाव सिद्ध महाराज का झंडा हाथ में लेकर कलश यात्रा को रवाना किया विधायक ने श्री भाव सिद्ध महाराज के दर्शन किए मन्दिर कमेटी ने विधायक का माला व साफा बांधकर भव्य स्वागत किया शोभायात्रा अलवर दिल्ली मार्ग से होती हुई गुरुद्वारा से होती हुई मुख्य बाजार संस्कार स्कूल से भाव सिद्ध महाराज मंदिर पहुंची शोभायात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां बैंड बाजा की धुन पर भजनों पर हाथों में कलश लेकर महिलाएं नाचती नजर आई इस मौके पर मेघवाल समाज के गेंदाराम मेघवाल रामजीलाल मेघवाल राम सिंह मेघवाल खुशीराम मेघवाल सतीश मेघवाल मनोहर लाल मेघवाल डालचंद मेघवाल सुरेश चंद्र मेघवाल प्रभु दयाल मेघवाल रवि मेघवाल रामनिवास मेघवाल सेवाराम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं मेघवाल समाज के लोग मौजूद थे

