तस्वीर कैद करने के चक्कर में हमेशा के लिए तस्वीर बन गया 27 वर्षीय युवक, खुशियों का पल मातम में बदला
उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) जिलों की नगरी उदयपुर के उदय सागर झील के किनारे शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक 27 वर्षीय युवक जिंदगी की तस्वीर कैद करने के चक्कर में हमेशा के लिए तस्वीर बन गया।
भल्लों का गुड़ा निवासी गोपी लाल अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह बहती नदी की लहरों में जा गिरा। देखते ही देखते खुशियों का एक पल मातम में बदल गया।
सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आधे घंटे तक ग्रामीणों की मदद से नदी में लाइन सर्च ऑपरेशन चला। सांसें थाम देने वाली इस कोशिश के बाद गोपी लाल का शव उस जगह से लगभग 300 मीटर दूर मिला। शव को प्रतापनगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।