बेरका में संकल्प एचईडब्ल्यू अभियान के तहत हुआ कार्यशाला का आयोजन

Sep 6, 2025 - 14:48
 0
बेरका में संकल्प एचईडब्ल्यू अभियान के तहत हुआ कार्यशाला का आयोजन

कठूमर/ दिनेश लेखी। ग्राम पंचायत मुख्यालय बेरका पर शनिवार को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा प्रारंभ किये गए संकल्प एचईडब्ल्यू अभियान के तहत 10 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन पर्यवेक्षक विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
ग्राम साथिन रुचि रानी के द्वारा अटल सेवा केंद्र बेरका पर महिला केंद्रित विषयों पर  जाजम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं की सुरक्षा हेतु संरक्षण संबंधी विभिन्न कानून एवं सलाह केंद्र के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसी क्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम व कार्यस्थल पर महिलाओं का संरक्षण संबंधी कानूनों के बारे में समझाया और बताया की महिलाओं को हिंसा मुक्त घर में रहने का अधिकार है | महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 से अवगत करवाया।
घरेलू  हिंसा व अन्य हिंसा से संबंधित सभी समस्याओं के लिए भरोसेमंद केंद्र एक ही छत के नीचे पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का समाधान सभी ब्लॉक मुख्यालय एवं वन स्टाप सखी केंद्र संचालित है पुलिस थानों में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र संचालित है इसमें सभी सुविधाएं स्थाई आश्रय , परामर्शदाता की सुविधा पुलिस की सहायता, विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं | इस बैठक में स्कूल के अध्यापक चरण सिंह, सुरेश जैन व ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं की उपस्थिति रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................