श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले में दुकानों के ऑनलाइन आवंटन का व्यापार महासंघ ने किया विरोध

Sep 6, 2025 - 14:13
 0
श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले में दुकानों के ऑनलाइन  आवंटन का व्यापार महासंघ ने किया विरोध

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) .भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता से भरतपुर हलवाई मज़दूर सोसायटी द्वारा लिखित पत्र द्वारा मांग की गई कि श्री जवाहर प्रदर्शनी एवं पशु मेला 2025 में आवंटित की जाने वाली दुकानों की ऑनलाइन बोली न करवाकर पुराने तरीके से सीधे बोली लगवायी जाए।ताकि व्यापारी बोली लगाकर अपनी पसंद की जगह ले सके।
जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने संवाददाता को बताया कि भरतपुर हलवाई मज़दूर सोसायटी का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह महामंत्री रामकुमार वर्मा के नेतृत्व में भरतपुर जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता से मिला और लिखित में मेले में आवंटित की जाने वाली दुकानों की बोली इस वर्ष ऑनलाइन किए जाने पर विरोध जताया।
शर्मा ने बताया कि हलवाई मज़दूर सोसायटी में व मेले में दुकान लगाने वाले अधिकांश लोग ऑनलाइन बोली लगाना नहीं जानते हैं।इस कारण ऑनलाइन बोली लगाने वाले लोग दुकानदार न होकर ठेकेदार टाइप के लोग ज्यादा होंगे। वे लोग अपने नाम दुकाने आवंटित कराने के बाद मेले में दुकान लगाने वाले गरीब अनपढ़ दुकानदारों से मोटा मुनाफा वसूल कर ऊंचे दाम पर उनको दुकानें देंगे।जिससे मेले में दुकान लगाने वाले ग़रीब व्यापारी को नुकसान भुगतना पड़ेगा।क्यों कि इन मेलों में अपनी दुकान लगाने वाले अधिकांश गरीब व मझौले व्यापारी गरीब व अनपढ़ होते हैं उनका कोई पक्का ठिकाना नहीं होता हैं। अपने परिवार का गुजर बशर ऐसे ही मेले ठेलो में दुकान लगा कर करते हैं। अगर उनके मेहनत की कमाई से ठेकेदार टाइप के लोग मोटा हिस्सा हड़प कर जाएंगे तो यह उचित नहीं है।और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है
अतः भरतपुर जिला व्यापार महासंघ  मेला प्रशासन से मांग करता है कि मेले में आवंटित की जाने वाली दुकानों की बोली ऑनलाइन न करवाकर हर वर्ष की भांति पुराने तरीके से सीधी बोली लगवाकर की जाए‌ ताकि मेले में लोकल व बहार से आने वाले दुकानदारों के साथ होने वाली ज्यादती व शोषण से बचाया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................