पिनान रेस्ट एरिया का अंडरपास गढ्ढों में तब्दील आमजन को करना पड़ रहा भारी परेशानियों का सामना, जिम्मेदार मौन?

Oct 14, 2025 - 13:11
 0
पिनान रेस्ट एरिया का अंडरपास गढ्ढों में तब्दील आमजन को करना पड़ रहा भारी परेशानियों का सामना, जिम्मेदार मौन?

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) दिल्ली–मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे का सफर जहां सैलानियों के लिए सुखद हो रहा है, वहीं पिनान रेस्ट एरिया का अंडरपास बदहाल स्थिति में है। जानकारी के अनुसार, रेस्ट एरिया के दोनों ओर बने होटल, ढाबों और पेट्रोल पंपों तक पहुंच के लिए निर्मित अंडरपास में जगह-जगह टाइल्स उखड़ चुकी हैं, जो गड्ढों में बदल गई हैं। बारिश में पानी भर जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है और पैदल मुसाफिरों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

गत 26 जुलाई 2024 को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रेस्ट एरिया का निरीक्षण कर अंडरपास के चौड़ीकरण और सुधार के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। रेस्ट एरिया में सौर ऊर्जा पैनलों के नीचे वाहन पार्किंग की सुविधा बनी है, जो पर्यावरण और सुविधा दोनों का लाभ दे रही है। वहीं, अंडरपास की बदहाली और टूटी दीवारें सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं। रात में रंगीन लाइटों से जगमगाता रेस्ट एरिया अब सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेसवे न केवल आरामदायक यात्रा का माध्यम बन रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का भी जरिया साबित हो रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................