पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ का 74वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Sep 9, 2025 - 13:55
 0
पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ का 74वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

सुमेरपुर (बरकत खान) पूर्व सांसद एवं बाली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बद्रीराम जाखड़ का 74वां जन्मोत्सव सोमवार को जिलेभर से जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सुमेरपुर से  राजस्थान  प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिशुपाल सिंह निंबाड़ा ने कार्यकर्ताओं संग मिलकर उन्हें 21 किलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया। एवं जाखड के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामनाए भी की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुमेर सिंह मनवार,करणसिंह मेड़तिया, सुभाष मेवाड़ा (सुमेरपुर) खीमाराम  खारवाल,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जाखड़ ने जिलेस्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, निवर्तमान पार्षद, वर्तमान पार्षदगण, ग्राम पंचायतो के प्रशासक,सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी, पाली जालोर सिरोही गौतम ऋषि ट्रस्टाध्यक्ष  रतन लाल आमलिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष, पाली जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, शहर मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला सहित अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन में विधानसभा चुनाव 2023 में सहयोग करने वाले दिव्यांग दंपति भावाराम देवासी को रोजगार के लिए हिरो मोटरसाइकिल भेंट की गई। साथ ही मालनू ग्राम पंचायत के सरपंच को कांग्रेस के पक्ष में सर्वाधिक मतदान दिलाने पर एक लाख रुपये नकद पारितोषिक प्रदान किया गया।इस अवसर पर जाखड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंचायतीराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में एकजुट होकर मजबूती से चुनाव लड़ने का आह्वान किया। सम्मेलन में महेश परिहार, ललित परिहार,पार्षद भंवर मीणा, पार्षद विक्रम खटीक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................