असाइनमेंट व प्रोजेक्ट फाइल जमा करवाने का अंतिम अवसर
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में द्वितीय एवं चतुर्थ सेमस्टर की परीक्षाएं दे चुके विद्यार्थियों की असाइनमेंट व प्रोजेक्ट फाइल 20 सितंबर तक जमा होंगी। प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने जानकारी दी कि महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमस्टर की सभी विश्वविद्यालयी परीक्षाएँ सम्पन्न हो चुकी हैं, लेकिन अनेक बार सूचना दिए जाने पर भी अभी तक कुछ विद्यार्थियों द्वारा असाइनमेंट्स और प्रोजेक्ट फाइल जमा नहीं करवाई गई हैं, ऐसे समस्त विद्यार्थियों को 20 सितंबर तक फाइल जमा करवाने का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है, उसके बाद सभी विद्यार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के अंक विश्वविद्यालय को भेज दिए जाएँगे और यदि विद्यार्थी इस कारण परीक्षा में अनुत्तीर्ण होता है तो इसके लिए विद्यार्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे।