काम्बेश्वर महादेव संघर्ष समिति का 6 अक्टूबर को जन आंदोलन

Sep 22, 2025 - 13:22
 0
काम्बेश्वर महादेव संघर्ष समिति का 6 अक्टूबर को जन आंदोलन

तखतगढ़ (बरकत खा)

 काम्बेश्वर महादेव संघर्ष समिति 6 अक्टूबर को काम्बेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में विशाल जन आंदोलन करने जा रही है। संघर्ष समिति के सदस्य तेजपालसिंह पोमावा ने बताया कि वन विभाग द्वारा काम्बेश्वर महादेव परिसर में बनी धर्मशालाओं को तोड़ने का नोटिस जारी किया गया है। काम्बेश्वर महादेव सदियों से जन-जन की आस्था का प्रतीक है। यहां वर्षभर कई धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक आयोजन होते हैं। 36 कौम के समाजों की धर्मशालाएं यहां निर्मित हैं और कुछ निर्माणाधीन हैं। इनको तोड़ने के आदेश निकलने से शिवभक्तों और सनातन धर्म प्रेमियों में भारी आक्रोश है।

इसी आक्रोश को देखते हुए काम्बेश्वर महादेव संघर्ष समिति का गठन किसान नेता जयेंद्रसिंह गलथनी के नेतृत्व में किया गया है। वे आज से मंदिर क्षेत्र व आसपास के गांवों का दौरा कर 6 अक्टूबर को होने वाले जनाक्रोश आंदोलन में भाग लेने का आह्वान करेंगे और वन विभाग की कार्यशैली के खिलाफ अपनी बात रखेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................