बालाजी मंदिर में सेवा भारती ने किया कन्या पूजन

Sep 30, 2025 - 12:18
 0
बालाजी मंदिर में  सेवा भारती ने किया  कन्या पूजन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। बोरावड़ रोड़ स्थित बालाजी कॉलोनी बालाजी मंदिर में मंगलवार को सेवा भारती द्वारा भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती डीडवाना द्वारा मकराना व बोरावड़ शहर में संचालित सभी केंद्रों की बहिनें शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां जगदंबा व भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ दीप मंत्र का उच्चारण करके किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला सह संघचालक श्याम माहेश्वरी ने कहा कि सनातन संस्कृति में शक्ति आराधना प्रमुख है। नारी शक्ति संपन्न होगी तभी समाज उसे नारायणी की नजर से देखेगा। सेवा भारती जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ने अपने वीरोचित संबोधन में कहा कि नारी शक्ति ही धर्म की सच्ची संवाहक है। नारी अपनी संतानों को सुशिक्षा देकर राष्ट्र निर्माण में हमेशा सहायक रही है। यजमान दंपतियों द्वारा उपस्थित कन्याओं के चरण धोकर, तिलक कर पूजन किया। सभी कन्याओं को यजमान द्वारा भोजन कराया गया व उपहार भेंट किए। इस अवसर पर सेवा प्रमुख बाल मुकुंद, खण्ड संघचालक महावीर बिदादा, ललित कुमार, डीडवाना जिला पूर्णकालिक सोमनाथ, सुनील कुमार, महेश, देवेश स्वामी सहित बालाजी कॉलोनी सहित आसपास से आई मातृ शक्ति सहित अन्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................