देरवाला में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर, 15 लोगों को मिले आवासीय पट्टे, 122लोगों ने शिविर में उठाया स्वास्थ्य लाभ

Oct 4, 2025 - 13:50
 0
देरवाला में आयोजित हुआ ग्रामीण सेवा शिविर, 15 लोगों को मिले आवासीय पट्टे, 122लोगों ने शिविर में उठाया स्वास्थ्य लाभ

झुंझुनूं (सुमेर सिंह राव)
 जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत देरवाला में शनिवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 15 ग्राम पंचायत वासियों को आवासीय पट्टे जारी किए गए। सरपंच राकेश मोटसरा ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी कर कैंप सेवाओं का लाभ उठाया। तसीलदार महेंद्र मूंड, विकास अधिकारी सीताराम ने शिविर शिविर में पहुंच कर जायजा लिया। पटवारी प्रदीप मीणा ने बड़ी संख्या में खाता विभाजन के आवेदन तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत किए साथ राजस्व रिकॉड संशोधन के आवेदन लिए कृषि प्रवेक्षक रूपेश महला ने रबी फसल का बीज वितरित किया। ग्राम विकास अधिकारी बबिता चौधरी, सुनील कुमार, कनिष्ट सहायक कुलदीप ने सेवाएं प्रदान की। शिविर में पीएचसी देरवाला टीम ने प्रभारी डॉ कौशल्या के नेतृत्व में आए हुए लोगों का स्वास्थ्य जांचा। शिविर में कुल 122 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।  राजेश झाझडिया आए हुए 81 लोगों की बीपी शुगर की जांच की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................