राजकीय महाविद्यालय में भामाशाह ने वाटर कूलर किया भेंट
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में जमात के पास स्थित राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को भामाशाह इलियास बारूदगर द्वारा वाटर कूलर भेंट किया गया है l इस दौरान बोलते हुए नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने कहा कि भामाशाह द्वारा महाविद्यालय में वाटर कूलर लगाए जाने से महाविद्यालय के छात्र छात्रों को पीने के लिए ठंडा जल उपलब्ध होगा l
प्रेरक नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने वाटर कूलर का शुभारंभ किया l इस दौरान सरकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर गोकुल चंद सैनी, सहायक आचार्य डॉ राजेंद्र कुड़ी ,डॉ संजीव शर्मा , डॉक्टर प्रताप सिंह ,डॉक्टर लोकेश कुमार ,अरबाज खान ,रशीद खान ,मोहम्मद शकील, सांवरमल गुर्जर ,नरेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे l


