यूनेस्को ने गरीब परिवारों के बच्चों के साथ मनाई दिवाली

कच्ची बस्तियों में नहीं मिल पा रही है मौलिक सुविधाएँ: माली

Oct 23, 2025 - 12:30
Oct 23, 2025 - 13:17
 0
यूनेस्को ने गरीब परिवारों के बच्चों के साथ मनाई दिवाली

भीलवाड़ा (राजस्थान) 23 अक्टूबर। जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा भारत के राष्ट्रीय पर्व दीपावली के अवसर पर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली के सानिध्य में यूनेस्को क्लब के सदस्यों ने नए अंदाज में दीपावली मनाई। एक तरफ जहां खुद के घरों को संवारने व अपने बच्चों के लिए मिठाई व पटाखे की व्यवस्था में जुटे हैं। वहीं यूनेस्को सदस्यों ने झुग्गी झोपड़ियों के गरीब महिलाओं व बच्चों के साथ दीपावली मनाई। 
प्रदेश संयोजक माली ने कहा कि आज भी कच्ची बस्तियों में मौलिक सुविधाएं उनके परिवार को नहीं मिल पा रही है। इन सब बातों को दृष्टिगत रखते हुए यूनेस्को क्लब द्वारा कच्ची बस्तियों व झुग्गी झोपडियों में दीपावली मनाने का निर्णय किया गया। दीपावली खुशियों का त्योहार है। सभी लोग अपने-अपने तरीके से इसे मनाते हैं, पर गरीबों के यहां दीपावली की खुशियों में आर्थिक तंगी आड़े आ जाती है। यूनेस्को ने ऐसे बच्चों के बीच खुशियां बांटी। उन्होंने उनके साथ मिलकर दीपावली का त्योहार मनाया। 
यूनेस्को टीम जैसे ही बस्ती में पहुंची बच्चों के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई। इन बच्चों के चेहरों पर खुशियां लाने के लिए नई पहल करते हुए प्रत्येक परिवार को एक पैकेट मिठाई, पटाखे व कपड़े के बैग के साथ ही अन्य सामग्री 100 परिवारों को उपहार स्वरूप दी। इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। 
यूनेस्को सदस्यों ने शहर के तेजसिंह सर्कल के पास कच्ची बस्ती, कुवाड़ा व ईरास स्थित देव छाया विहार सहित कई गरीब बस्तियों में बच्चों संग दीपावली मनाई। साथ ही उन्होंने अन्य सदस्यों से भी गरीब बच्चों के त्योहारों की खुशिया साझा करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन, सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा, कमलेश जाजू, श्रीमती मधु लोढा, विशाल विजयवर्गीय, हरनारायण माली, संजय शर्मा, साकित गगरानी, आशीष प्रजापत, रामचन्द्र मून्दड़ा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................