गुढ़ा गौड़जी में भगवान धन्वंतरि जयंती हर्षोल्लास से मनाई
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
गुढ़ागौड़जी में स्थानीय शिव आयुर्वेद क्लिनिक में आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरिजी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगवान धन्वंतरिजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आराधना की तथा आयुर्वेद के उत्थान और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. नरेश ढाका ने भगवान धन्वंतरिजी के जीवन, उनके योगदान और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है, जो आज भी स्वस्थ जीवन के लिए मार्गदर्शक है। इस अवसर पर रमेश कुमार, मनोज कुमार,संदीप कुमार सहित अनेक स्थानीय नागरिक, श्रद्धालु और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।