बीडीए की अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही-अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण ध्वस्त

Oct 31, 2025 - 15:22
Oct 31, 2025 - 15:37
 0
बीडीए की अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही-अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण ध्वस्त

भरतपुर, ( कौशलेंद्र दत्तात्रेय)। भरतपुर विकास प्राधिकरण भरतपुर के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा प्राधिकरण के परिधि क्षेत्र में आने वाले एनएच 21 आगरा रोड पर किए जा रहे नवीन अवैध प्लॉटिंग एवं निर्माण कार्यों पर बड़ी कार्रवाई की गई। दस्ते ने शनिवार को ग्राम नगला चांदमारी, नगला गोपाल, बरसो, घसोला, नगला बरताई, नौंह एवं बहनेरा क्षेत्र में जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों एवं निर्माणों को ध्वस्त किया।
अभियान के दौरान मौके पर अतिक्रमणकारियों को चेतावनी एवं समझाइश दी गई कि वे नियमानुसार भू-उपयोग परिवर्तन कराकर लेआउट अनुमोदित करवाएं। प्राधिकरण प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति एवं अनुमोदन के किए जा रहे किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण अथवा प्लॉटिंग पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। भरतपुर विकास प्राधिकरण की निर्धारित कार्य योजना के अंतर्गत इस प्रकार के अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों के विरुद्ध कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी।
अभियान के दौरान मौका मजिस्ट्रेट अजय पारीक, तहसीलदार भरतपुर के साथ प्राधिकरण के तहसीलदार मनीष कुमार मीना एवं मुकेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता, भू-अभियंता निरीक्षक एवं पटवारीगण मौके पर उपस्थित रहे और प्रशासनिक समन्वय से अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है