विभाग ने किया चिकित्साधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारी का अभिनन्दन

Aug 18, 2022 - 07:58
 0
विभाग ने किया चिकित्साधिकारी एवं नर्सिंग अधिकारी का अभिनन्दन

उदयपुर (राजस्थान/ मुकेश मेनारिया) चिकित्सा विभाग एवं अस्पताल प्रशासन की ओर सेटेलाइट अस्पताल वल्लभनगर के चिकित्साअधिकारी एवम नर्सिंग अधिकारी का अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक कमलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच रूपगिरी गोस्वामी थे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के डॉ भरत कुमार बंसल एवं नर्सिंग अधिकारी विमला  मीणा पिछले लंबे समय से सेटेलाइट अस्पताल वल्लभनगर में बेहतरीन सेवाएं दे रहे थे। वही क्षेत्र के मरघट हनुमान मंदिर प्रांगण विकास हेतु डॉक्टर बंसल  पहल करते हुए एक लाख रुपए  की राशि भेट की। इस मौके पर हनुमान मंदिर निर्माण समिति के नर्मदा शंकर लोहार की तरफ से प्रतिनिधित्व के रूप में अधिवक्ता अनूप पुजारी एवं समिति सदस्य रुप गिरी गोस्वामी  की ओर से  हारमोनियम एवं  स्मृति चिन्ह भेंट कि गई । कार्यक्रम में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन भिंडर ब्लॉक  प्रभारी कुंदन  मेनारिया, अस्पताल नर्सिंग प्रभारी भीमराज मेघवाल, सर्जरी विभाग के डा जगदीशचंद्र चौधरी, डॉ मनोज दायमा, डा प्रेमलता, वरिष्ठ नर्सिंग  अधिकारी अनिता त्रिवेदी, संजय मेघवाल , प्रवीण लोहार ने विचार व्यक्त किए।  इस दौरान नर्सिंग अधिकारी अल्पना  लोहार, विष्वकांता भारद्वाज ,  काजल मीणा, पूजा कुलदीप, हरिश सेन , श्याम सुंदर जैन, सहित स्टाफ गण उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन संजय मेघवाल मेनार ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है