तखतगढ़ में बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार व सोमवार को पल्स पोलियों अभियान का आयोजन किया गया।
इस दौरान शुन्य से पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई गई
अभियान में ग्रामीण इलाकों के 6 बूथों पर 1287 व शहरी के बूथों पर 2569 व एक ट्राजिश बूथ स्वामी विवेकानंद रोडवेज बस स्टैंड पर 170 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।
तखतगढ़ नाग चौक से गुजरते कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी पोलियो बूथ पर ली जानकारी।
प्रभारी डाक्टर सुरेश चौधरी ने बताया कि प्लस पोलियो अभियान के तहत कुल 4026 बच्चों को पिलाई दवा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा सुरेश चौधरी ने बताया कि पिछले 14 वर्षों में क्षेत्र में पोलियो का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पोलियो बूथों पर सुबह से ही बच्चों की भीड देखी गई। उन्होंने बताया कि आज 24 - 25 नवंबर को स्वास्थ्यकर्मी घर - घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह अभियान क्षेत्र को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगा