हलैना में अटल प्रगति पथ का निर्माण शुरु, जयपुर नेशनल हाइवे-21 से इन्दिरा कॉलोनी में बनेगा

Dec 2, 2025 - 15:18
 0
हलैना में अटल प्रगति पथ का निर्माण शुरु, जयपुर नेशनल हाइवे-21 से  इन्दिरा कॉलोनी में बनेगा

हलैना (विष्णु मित्तल) क्षेत्रीय विघायक बहादुर सिंह कोली के प्रयास से जयपुर नेशनल हाइवे-21 से वाराखुर्द की ओर वाया इन्दिरा कॉलोनी तक सरकार ने अटल प्रगति पथ को 190 लाख रूपए स्वीकृत किए और बजट की राशि से 1.4 किमी तक सीसी सडक बनेगी,जिसमें पथ के दोनों ओर नाला का निर्माण भी शामिल है,जो पीडब्ल्यूडी विभाग के देखरेख में बनेगा और पथ के निर्माण की शुरूआत हो गई। निर्माणाधीन पथ का पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन दुलीचन्द मीणा,सहायक अभियन्ता दीपक कुमार,कनिष्ठ अभियन्ता शिवरतन ने निरीक्षण किया और कार्य करा रहे ठेकेदार और उसके कर्मचारियों को पथ के निर्माण में मापदण्ड,गुणवत्ता एवं विभागीय नियमों की पालना करने के निर्देश दिए साथ ही प्रतिदिन पथ के तलाई करने को पाबन्द किया। का पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन दुलीचन्द मीणा एवं सहायक अभियन्ता दीपक कुमार ने सरकार ने ग्राम पंचायत हलैना में अटल प्रगति पथ स्वीकृत किया,जिसके निर्माण पर 190 लाख का बजट खर्च होगा और बजट की राशि से जयपुर नेशनल हाइवे-21 से वाराखुर्द मार्ग पर इन्दिरा कॉलोनी के प्रवेशद्वार से हलैना की मरघट तक 1.4 किमी मय नाला के सीसी सडक का निर्माण होगा,जो निर्माण कार्य हलैना मरघट के पास से शुरू हो गया,ये पथ इन्दिरा कॉलोनी से होकर बनेगा। कस्वा हलैना के पूर्व पंचायत समिति सदस्य गजेन्द्र सिंह टन्टा ने बताया कि विधायक बहादुर सिंह कोली के प्रयास पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम पंचायत हलैना को सौगात में अटल प्रगति पथ स्वीकृत किया,जिसका निर्माण शुरू हो गया,जल्द ही अटल प्रगति पथ का शिलान्यास विधायक बहादुर सिंह के द्वारा कराया जाऐगा। उन्होने बताया कि इसी प्रकार से ग्राम पंचायत बल्लभगढ में भी विधायक बहादुर सिंह कोली के प्रयास से अटल प्रगति पथ स्वीकृत हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है