बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर अधिकारी पूरी तरह गंभीर रहें -जिला कलक्टर

Dec 3, 2025 - 12:58
 0
बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर अधिकारी पूरी तरह गंभीर रहें -जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और बजट 2024-25 और 2025-26 घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।  
जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री का यही विजन है कि बजट घोषणाओं को धरातल पर जल्द से जल्द उतारा जाए। विकास कार्य एवं गत वर्षों की बजट घोषणाओं के संबंध में भूमि आवंटन, उपलब्धता, चिन्हीकरण, निविदा की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने उक्त कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी योजनाओं और परियोजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियान्विति में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। आमजन के हित में कार्य करना प्राथमिकता हो और इसके लिए सभी विभाग टीम भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने विभागों के कार्यों में तेजी लाएं और किसी भी प्रकार की देरी या अड़चन को तुरंत सुलझाने का प्रयास करें। 
उन्होंने निर्देश दिये कि बजट घोषणाओं को लेकर सभी विभागाधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें ताकि आमजन को समय पर लाभ मिल सके। अधिकारी अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता और सजगता से करें और कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा नगर निगम आयुक्त और जल संसाधन अधिशाषी अभियन्ता अमृत 2.0 योजना के तहत सुजान गंगा में अपशिष्ट जल को रोकने के लिए प्लानिंग करें। पीडल्यूडी अधिकारी सर्किट हाउस के निकट भूमि पर बनने वाले नये वीवीआईपी विंग का लेआउट शीघ्र तैयार करे। 
जिला कलक्टर ने रोडवेज प्रबंधक एवं बीडीए अधिकारी को निर्देश दिये कि वे आपसी समन्वय से जिला मुख्यालय पर बस स्टैण्ड निर्माण के लिए शीघ्र भूमि चिन्हित करे। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जुड़े नवीन गांवों और हरि ऑयल मील से रीको ़़एरिया की सड़क एवं शहर के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीटलाइट लगाई जाये, साथ ही खराब एवं कम रोशनी की स्ट्रीटलाईटों की जगह नवीन लाईट भी लगाई जाये। उन्होंने कहा कि मडरपुर रोड़ होते हुए सरस डेयरी तक पीएचईडी, बीडीए एवं डेयरी के अधिकारी आपसी समन्वय से चम्बल पेयजल पाईपलाईन डालने की कार्य योजना तैयार करे।
विभागीय बजट घोषणाओं पर की चर्चा
जिला कलक्टर ने एडीएम सिटी को निर्देश दिये कि कंजौली रेलवे पुल के पास 200 बीघा भूमि अधिग्रहण के संबध में भरतपुर उपखंड अधिकारी से तथ्यात्मक रिपोट ली जाये। उन्होंने वैर के सफेद महल, प्रताप फुलवारी एवं प्रताप नहर सहित किला का सौन्दर्यीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने लोहागढ़ स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम एवं ओवरहैड केबिलों को अण्डरग्राउण्ड करने, बन्ध बारैठा बाँध के निकट जूलॉजिकल पार्क एवं कर्मशिला कार्यालय, बालिका सैनिक आवासीय विद्यालय, राजकीय संग्रहणालय, पदम हवेली का जीर्णाेद्धार कार्य, बांके बिहारी मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, गंगा मंदिर विकास कार्य, कोंचिग हब तैयार करना और नाइट ट्यूरिज्म भरतपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों हेरिटेज स्मारकों पर आवश्यक आधारभूत संरचना के उन्नयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
उन्होंने बीडीए के विकास कार्य में काली बगीची चौराहा, ट्रैफिक चौराहा, शीशम तिराहा, सर्किट हाउस चौराहा, रेड़ क्रॉस चौराहा और बजट घोषणा में सड़कों का चौड़ाईकरण, बालिका सैनिक स्कूल, आदर्श वेद आवासीय विद्यालय सहित अन्य विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने बजट घोषणाओं में प्रगति लाने के लिए उच्च अधिकारियों से पत्राचार एवं भूमि आवंटित, डीपीआर बनाने, निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया, डीएफओ बीबी चेतन, अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, अधिशाषी अभियंता जल संसाधन बनय सिंह, पीएचईड़ी नरेन्द्र वर्मा, पीडल्यूडी आरसी मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................