श्री श्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की 67 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भंण्डारा में भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी

Dec 3, 2025 - 12:55
Dec 3, 2025 - 12:57
 0
श्री श्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की 67 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भंण्डारा में  भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) लघु काशी के नाम से विख्यात एवं श्री श्री १००८ श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की तपोस्थली कस्बा वैर में बाबा मनोहर दास महाराज की 67 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का बाचन आचार्य पंडित हरिशंकर शुक्ल के मुखारविंद से  किया गया। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का बुधवार को  पूर्ण आहुति के साथ मन्दिर प्रांगण में भंडारा किया गया।

जिसमें कस्वाबासियों, ग्रामीणजन सहित अन्य लोगों ने बढ़ चढ़ कर पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। प्रसादी का कार्यक्रम प्रातः 11.00 बजे से प्रारंभ होकर शाम तक चलता रहा।आपको बता दें कि श्री श्री १००८ श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज के मन्दिर प्रांगण में रामायण, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ, श्री राम कथा, सुन्दरकाण्ड पाठ हमेशा होते रहते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................