नगर का नाम परिवर्तित अब हुआ बृज नगर, गृह राज्यमंत्री बेढम ने सीएम शर्मा का किया स्वागत
जयपुर (विष्णु मित्तल) भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा,बाल लीलाओं की स्थली,जो दुनिया में बृज अंचल के नाम से पहचाना व जाना जाता है।राजस्थान सरकार ने क़स्बा नगर का नाम परिवर्तित कर बृज नगर कर दिया। जिससे कस्बा नगर के ही नहीं सभी बृज के लोग खुश नजर आ रहे हैं। गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम,डीग कुम्हेर विधायक डॉ.शैलेन्द्रसिंह ने राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने सीएम भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि ये
ऐतिहासिक निर्णय राजस्थान के लोकप्रिय एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृज अंचल के लोगों की भावना और लंबे समय से चल जारी मांग को देखते हुए किया। सरकार ने क़स्बा नगर का नाम परिवर्तित कर बृज नगर कर दिया।उन्होंने कहा कि हम व बृज के सभी बासी सहित कस्बा नगर के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का
हृदय से अभिनंदन करते हैं और उनका यह संकल्प दर्शाता है। कि हमारी सरकार संस्कृति, विरासत और आस्था की रक्षा और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत करना मेरे लिए सौभाग्य और गर्व का क्षण रहा मानो संपूर्ण ब्रजभूमि ने आशीर्वाद स्वरूप यह सम्मान सौंपा हो।