गोविन्दगढ़ में विकास कार्य का उद्घाटन:भगत सिंह सर्किल का जीर्णोद्धार, 15 लाख रुपए होंगे खर्च

Dec 3, 2025 - 14:07
 0
गोविन्दगढ़ में विकास कार्य का उद्घाटन:भगत सिंह सर्किल का जीर्णोद्धार, 15 लाख रुपए होंगे खर्च

अलवर के गोविन्दगढ़ कस्बे में भगत सिंह सर्किल के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया गया। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा के समक्ष नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस कार्य पर 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

विधायक सुखवंत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्य यहीं तक सीमित नहीं रहेगा। अगले चरण में मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क, पोस्ट ऑफिस की सड़क, कुंडा मंदिर और क्षेत्र की नालियों की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। उन्होंने गोविंदगढ़ क्षेत्र के विकास में नए आयाम स्थापित करने के लिए भामाशाहों से भी आगे आने की अपील की, ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से निजात मिल सके।

कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह के साथ तहसीलदार बसंत कुमार, नगरपालिका ईओ जगदीश खीचड़, गोविन्दगढ़ मंडल अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, बड़ौदामेव मंडल अध्यक्ष मगन फौजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि सिंह सोलंकी, रविंद्र शर्मा, रवि सनातनी, दामोदर गर्ग, गुरसेवक सिंह, गुरनाम सिंह, अशोक गुगनानी, रोशन शर्मा, बाबूलाल शर्मा, पूर्व सरपंच बृज किशोर जोशी, बंता शर्मा, गंगा प्रसाद यादव और नीरज गर्ग सहित सैकड़ों की संख्या में कस्बेवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................