एलएलबी की छात्रा से छेड़छाड़; मारपीट कर आरोपी युवक बाइक से हुए फरार

Dec 6, 2025 - 11:12
 0
एलएलबी की छात्रा से छेड़छाड़;  मारपीट कर आरोपी युवक बाइक से हुए फरार

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर के आर्ट्स कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने आई एक छात्रा के साथ दो युवकों ने पहले छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। छात्रा कॉलेज परिसर में चीख-चीखकर मदद मांगती रही। लेकिन मौके पर मौजूद टीचर्स और स्टूडेंट्स आरोपी युवकों को पकड़ नहीं सके। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद कुछ छात्र नेता भी पहुंच गए और कॉलेज में हंगामा किया। इसी दौरान पीड़िता के दादा भी कॉलेज पहुंचे। छात्रा ने रोते हुए उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। परिजन और छात्र नेता प्रिंसिपल ऑफिस पहुंचे, जहां सीसीटीवी फुटेज देखे गए। फुटेज में दोनों आरोपियों की पहचान जिप्पीन यादव और आसिफ के रूप में हुई, जो कॉलेज के छात्र नहीं हैं।
पीड़िता छात्रा के दादा ने बताया कि दोनों युवक सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहे हैं और उनके खिलाफ शिवाजी पार्क थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
वहीं पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह अपनी सहेलियों के साथ बैठी थी, तभी दोनों युवक बाइक से आए और उसे घूरते हुए छेड़ने लगे। विरोध करने पर एक युवक पेड़ से डंडा तोड़ने लगा और दूसरे युवक ने उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया तथा सीने पर लात भी मारी।

छात्रा के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा तो हो गए, लेकिन कोई हस्तक्षेप नहीं किया। दोनों आरोपित उसे पीटकर फरार हो गए।छात्रा ने कहा कि यह घटना लाइब्रेरी के पास हुई, जहाँ लाइब्रेरी के सर भी पहुंच गए, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रा एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने कॉलेज आई थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................