गृह राज्यमंत्री बेढम ने विधायक कोली की जानी कुशलक्षेम
हलैना (विष्णु मित्तल) वैर क्षेत्र के विधायक बहादुर सिंह कोली की तबीयत खराब हो गई,जो जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती है और उपचार जारी है,विधायक कोली के स्वास्थ्य लाभ के लिए उनके समर्थकों ने हलैना के श्री बनखंडी आश्रम पर ढोक लगाई। साथ ही स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दूरभाष पर कोली से स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही कुशलक्षेम की जानी। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम एसएमएस अस्पताल पहुँचकर वैर से भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली की कुशलक्षेम जानी।उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना प्राप्त होते ही चिकित्सकों से उपचार की संपूर्ण जानकारी ली तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य हेतु आवश्यक निर्देश भी प्रदान किए। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा प्रभु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। डीग कुम्हेर क्षेत्र के विधायक डॉ शैलेन्द्र सिंह ने कुशलक्षेम पूछी।इसी प्रकार से ऊदल सिंह,गजेन्द्र सिंह टंटा, विष्णु मित्तल पत्रकार, नगर पालिका वैर चेयरमैन विष्णु महावर, नगर पालिका खेड़ली के चेयरमैन संजय गुप्ता,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रज्जन सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज आदि ने कुशलक्षेम पूछी।