शिशुपाल सिंह को जिलाध्यक्ष बनाने पर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
पाली (राकेश कुमार लखारा) पाली कांग्रेस के नेता शिशुपालसिंह राजपुरोहित (निम्बाड़ा) को कांग्रेस कमेटी पाली जिलाध्यक्ष बनने पर, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष भार्गव ने दी बधाईयाँ सुमेरपुर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश भार्गव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली हाई कमान और प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश महासचिव शिशुपालसिंह राजपुरोहित निम्बाड़ा को पाली जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कांग्रेस के दिग्गज नेता संगठन के लिए पूरे जीवन में समर्पित होकर पूरे निष्ठावान होकर मजबूत बनाने में पहल की है, जिससे पूरे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, उन्होंने दावा किया कि अब पूरे प्रदेश में कांग्रेस धरातल से मजबूत हुई है, इसका नतीजा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सामने आया है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित को बधाई व शुभकामनाएं दी। अजयपाल जाट, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश भार्गव, भरत गेहलोत ,हेमंत देवासी,राकेश सेन,अमजद खान,प्रकाश मेघवाल, विनोद परमार, मांगीलाल परमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे..!