राजकीय उपजिला अस्पताल वैर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन
वैर (भरतपुर/कैशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को राजकीय उपजिला अस्पताल वैर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सोमवार सुबह 8 बजे से ही अस्पताल परिसर में रक्तदान करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ अनिल कौशिक पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी जीतेन्द्र गर्ग ने रक्तदान देकर किया।
आयोजकों ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए यह शिविर आयोजित किया गया है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। रक्तदान शिविर में उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं नगरपालिका कार्यालय के कार्मिकों के द्वारा भी रक्तदान किया गया।