राज्य सरकार का विकास रथ आज 17 ग्राम पंचायतों में पहुँचेगा

Dec 16, 2025 - 01:57
 0
राज्य सरकार का विकास रथ आज 17 ग्राम पंचायतों में पहुँचेगा

भरतपुर, (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय)। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 25 दिसम्बर तक जिले में विधानसभावार विकास रथ संचालित किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की दो वर्ष के विकास की थीम से सुसज्जित रथ राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुॅचाने का कार्य कर रहे हैं।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित विकास रथ प्रतिदिन निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जिले की चारो विधानसभाओं की ग्राम पंचायतों में पहुॅच रहे हैं। उन्होंने बताया कि विकास रथों के माध्यम से राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहॅुचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 दिसम्बर को भरतपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घुस्यारी एवं चिकसाना में, नदबई की खेडीदेवीसिंह, नाम, खटोटी, कबई एवं करही में, वैर की पाली, सरसैना, भूतौली, जहानपुर एवं आमौली में, बयाना विधानसभा की सिंघनियॉ, पालीडांग, बरौदा, मिलकपुर एवं ग्राम पंचायत महमदपुरा में विकास रथों के द्वारा आम नागरिकों को प्रदेश में हुये विकास कार्यों की जानकारी लघु फिल्मों के माध्यम दी जा रही है। इस दौरान रथों के द्वारा सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं, कार्यक्रमों से संबंधित प्रचार साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है। 
---00---

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है