बड़ा गाँव में मनाया गया विश्व ध्यान दिवस
उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) निकटवर्ती क़स्बा बड़ा गाँव के महात्मा गाँधी राजकीय सीनियर स्कूल के खेल स्टेडियम में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया । प्रजा पिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जयपुर के मेडिटेशन गुरु नागेश भाई ने मेडिटेशन के बारे में विस्तार से बताया साथ ही मेडिटेशन केंद्र का उद्घाटन किया ।डा गणेश चेतीवाल ने स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी ।पूर्व तहसीलदार मंगलचन्द सैनी ने बताया कि आज विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर 140 देशों में ध्यान दिवस मनाया गया जो विश्व रिकार्ड है ।संघ पदाधिकारी मान सिंह ने आगामी 15 फ़रवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन बाबत जानकारी दी ।
प्रधानाचार्य राधेश्याम तानेनिया व हासलसर के पूर्व सरपंच रामनिवास शर्मा ने भी संबोधित किया संचालन उप प्रधानाचार्य घनश्याम सैनी ने किया । इस अवसर पर सैकड़ों नागरिकों सहित महिलाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।कार्यक्रम का आयोजन रामजी कटारिया ने किया ।


