नगर पालिका प्रशासन ने कठूमर रोड से जेसीबी से हटाया अतिक्रमण

Dec 22, 2025 - 13:57
Dec 22, 2025 - 14:02
 0
नगर पालिका प्रशासन ने कठूमर रोड से जेसीबी से हटाया अतिक्रमण

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका क्षेत्र में  प्रशासन ने कठूमर रोड संख्यिक कार्यालय के पास अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम से तीखी नोकझोंक हुई। टीम द्वारा पूर्व में दुकानदार रमेश मीणा को समझाइश की गई। टीम ने माल सहित  दूध बूथ से आगे किए गए मिट्टी के चबूतरे अस्थाई अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ढहाया। एवं सब्जी विक्रेता की कैरेट आदि को जप्त किया गया।
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे ने बतायाकी रोस्टर के तहत अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। आज सोमवार को कठूमर रोड से शुरू कर  विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। स्थानीय पीड़ित पक्ष सहित लोगों ने विरोध जताया। इस दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बावजूद अधिकारियों ने कार्रवाई जारी रखी।

अतिक्रमण करने वालों पर बाकी रेहडी खोखा व दुकान संचालकों को एक दो दिन की मोहलत दी गई है। अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। वहीं रोस्टर के मुताबिक अभियान जारी रहेगा।
इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जगदीश खीचड़ के आदेशानुसार श्यामसुंदर पांडे, राहुल कुमार मीणा , विद्युत् प्रभारी हेमंत कुमार जांगिड़, रवि चौधरी , नारायण सिंह राजपूत , राजेश मीणा, चेतराम मीणा, गुलाब मीणा, विकाश शर्मा, बबलू मीणा , मुनेंद्र सिंह, मधुबन सिंह, तस्लीम खान, सुरेश मीणा , राजपाल बैरवा, सोनू कुमार वर्मा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
मौके पर नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे का कहना था कि यह प्रक्रिया अक्सर स्थानीय कानूनों और नियमों के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना, यातायात को सुगम बनाना और अनधिकृत निर्माणों को रोकना है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................