श्री गिरिराज धरण के जयकारे के साथ दिव्य छप्पन भोग महोत्सव का समापन

Dec 23, 2025 - 12:27
 0
श्री गिरिराज धरण के जयकारे के साथ दिव्य छप्पन भोग महोत्सव का समापन

हलैना( विष्णु मित्तल), श्री गिरिराज जी सेवक मण्डल परिवार आगरा एवं बृज के प्रेमियों के द्वारा श्री गिरिराज धरण धाम गोर्वधन-आन्योर के मध्य बडी परिक्रमा मार्ग स्थित श्री कार्ष्णि आश्रम पर राष्ट्रीय सन्त हरीओम महाराज के सानिध्यं में मनाए जा रहे 18वां दिव्य छप्पन भोग व महाप्रसादी महोत्सव का समाापन मंगलवार को श्री गिरिराज धरण, जय श्रीराधे, जय श्रीकृष्ण के जयकारे के साथ हो गया, जिस दो दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से आए सन्त एवं श्रद्वालुओं में श्री गिर्राज जी की परिक्रमा देकर दिव्य छप्पन भोग व भव्य फूल बंगला झांकी दर्शन कर महाप्रसादी और भजन सध्यां का आनन्द लिया। मण्डल के सेवक अजय गोयल, पवन अग्रवाल, मनोज गर्ग, श्याम सुन्दर माहेश्वरी ने बताया कि 21 दिसम्बर से प्रारम्भ हुए दिव्य छप्पन भोग व महाप्रसादी महोत्सव का 23 दिसम्बर को समापन हुआ। कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजराज, महाराष्ट्र आदि राज्यों के श्री गिरिराज धरण प्रेमियों ने भाग लिया, जिसमें जिसमें आगरा, मथुरा, भरतपुर, नई दिल्ली, डीग, फिरोजाबाद, धौलपुर आदि जिले के श्रद्वालुओं की सख्यां सर्वाधिक रही। 21 को श्री गिर्राज जी महाराज की दुग्धधार परिक्रमा, कलश यात्रा, भजन सध्यां, 22 को 11 हजार 11 सौ 111 बजन के दिव्य छप्पन भोग, भव्य फूल बंगला दर्शन, सन्त सेवा, 12 ज्योतिलिंग दर्शन, श्रीनाथ जी दर्शन, महाआरती, महाप्रसादी, भजन-कीर्तन, भजन सध्यां और 23 को कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में सवा लाख से अधिक श्रद्वालुंओं ने दर्शन कर महाप्रसादी ग्रहण की। उन्होने बताया कि सन्त व गौ सेवा के साथ-साथ मूक बधिर जीवजन्तुओं को फल, हरा चारा, गुड, चना, चुग्गा आदि खिलाए गए और समाजसेवी सहित अनेक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्यामसुन्दर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल,  कन्हैयालाल, मनोज गोयल, राकेश सिंघ, मोनू भाई, सुनील मित्तल, पीयूष जैन, आरके श्रोतिया, सचिन गोयल, अंशुल मित्तल, बंटू भाई, सुबोध यादव, विष्णु मित्तल आदि का विशेष सहयोग रहा साथ ही महिलाओं ने सेवाभाव, भक्तिभाव और दानपून्य के साथ भागीदारी निभाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है