10 साल बाद कांग्रेस का बोर्ड बनने पर बलाना में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधान का भव्य स्वागत
तखतगढ़ (बरकत खान) सुमेरपुर पंचायत समिति की नवनिर्वाचित प्रधान विमला देवी व उप प्रधान वरदाराम चौधरी पंचायत समिति सदस्यों के साथ शाम को बलाना गांव पहुंचे। एनएच-325 स्थित बलाना बस स्टैंड प्रांगण में पूर्व सरपंच एवं डीसीसी महासचिव शम्भूराम मीणा के सानिध्य में उनका भव्य स्वागत किया गया। सुमेरपुर में 10 साल बाद कांग्रेस का प्रधान व उप प्रधान बनने से कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया।
समारोह के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह, जिला परिषद सदस्य रवि हरीशंकर मेवाड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भंवर सिंह चौधरी, नेतरा के पूर्व सरपंच छगनलाल और वरिष्ठ अधिवक्ता गणपत चौधरी का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच कमला कंवर, अमृत चौधरी, भीम सिंह बलाना, मूल सिंह, कांग्रेस के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य और बलाना सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

