एनएसएस शिविर में बाल विवाह ,दहेज प्रथा, कन्या वध रोकथाम के लिए घर-घर जागरूकता अभियान व रैली हुई आयोजित

Dec 25, 2025 - 10:12
 0
एनएसएस शिविर में बाल विवाह ,दहेज प्रथा, कन्या वध रोकथाम के लिए घर-घर जागरूकता अभियान व रैली हुई आयोजित

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन बाल विवाह , दहेज प्रथा, कन्या वध रोकथाम जागरूकता रैली व घर-घर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया l
स्वयंसेविकाओं ने बस्ती वासियों को बाल विवाह रोकथाम के लिए संचालित हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया l
शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक मनोज चोपड़ा द्वारा शिविर का निरीक्षण कर स्वयंसेविकाओं को सामाजिक जागरूकता फैलाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा जीवन की विपरीत परिस्थितियों में भी एनएसएस का ध्यय वाक्य नोट मी बट यू को ध्यान में रखने के लिए प्रेरित किया l
कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रियंका गुप्ता ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या वध रोकथाम में युवाओं की भूमिका की जानकारी दी l शिविर के बौद्धिक सत्र में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं में नैतिक पतन: कारण, समाधान एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर प्रेरणादायी व्याख्यान आयोजित हुआ l 
मुख्य वक्ता होण्डा कार के वाइस प्रेसिडेंट पीयूष मित्तल ने कहा कि भौतिकवाद, सोशल मीडिया का दुरुपयोग ,परिवारिक संवाद की कमी और त्वरित सफलता की प्रवृत्ति युवाओं में नैतिक पतन के प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं l कार्यक्रम के दौरान बस्ती वासी व होंडा इंडिया की टीम उपस्थित रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................