उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भीलवाड़ा दौरा; जिले में आयोजित बैरवा दिवस सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ.बैरवा ने की शिरकत

Dec 28, 2025 - 13:24
 0
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का भीलवाड़ा दौरा; जिले में आयोजित बैरवा दिवस सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री डॉ.बैरवा ने की शिरकत

जयपुर, (28 दिसंबर)। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रविवार को भीलवाड़ा जिले के नगर निगम सभागार में आयोजित बैरवा दिवस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जहाँ उन्होंने विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया।

इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए डॉ. बैरवा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे और उनका सपना सामाजिक रूप से समान बनाने का था, जिसे हमें पूरा करना है।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 151 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, साथ ही नवनियुक्त कर्मचारियों का स्वागत किया गया एवं  सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर शाहपुरा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा और एवं नगर निगम महापौर राकेश पाठक भी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................