कृतज्ञ की करामात, GK में देता है बड़े-बड़े को मात
गुरला:-(बद्रीलाल माली)भीलवाड़ा जिले से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर बसे गुरला ग्राम जैसे छोटे से कस्बे में रहने वाले कृतज्ञ माली पिता सत्येंद्र माली का जनरल नॉलेज काफी काबिले तारीफ है। जिसको सुनकर जनरल नॉलेज का बखूबी ज्ञान रखने वाले भी दंग रह जाते हैं।
विश्वास नहीं होता की महज छ :साल के बच्चे को इतना अच्छा जनरल नॉलेज हो सकता हैं,कृतज्ञ को महाराणा प्रताप के वंशज, भारत ,राजस्थान आदि से संबंधित प्रश्नों की बहुत अच्छी और सटीक जानकारी है, तथा इनका धारा प्रवाह उत्तर देता है।इतने अच्छे जीके के ज्ञान के लिए कृतज्ञ अपने ऊपर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मानता है और इसका श्रेय अपने दादा-दादी,माता-पिता के साथ पूरे परिवार और अपने गुरुजनों को देता है। छात्र कृतज्ञ IBVM स्कूल,गुरला की कक्षा 1st में पढ़ता है। कृतज्ञ के पिता सत्येन्द्र माली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवरती में व्याख्याता (हिंदी)के पद पर कार्यरत हैं और इनकी माताजी दीप्ति माली सृजन विद्यापीठ निजी विद्यालय में अध्यापिका है।

