खैरथल-तिजारा में त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन का प्रारूप प्रकाशित

Jan 1, 2026 - 10:41
 0
खैरथल-तिजारा में त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन का प्रारूप प्रकाशित

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  जिला खैरथल-तिजारा में त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत 31 दिसंबर को ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा नवसृजित जिला परिषद के वार्डों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है।
जिले में कुल 6 पंचायत समितियां—किशनगढ़बास, कोटकासिम, तिजारा, टपूकड़ा, मुण्डावर एवं ततारपुर—शामिल हैं। किशनगढ़बास पंचायत समिति में 19 वार्ड, कोटकासिम में 19 वार्ड, तिजारा में 21 वार्ड, टपूकड़ा में 19 वार्ड, मुण्डावर में 17 वार्ड तथा ततारपुर पंचायत समिति में 15 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। वहीं नवसृजित जिला परिषद खैरथल-तिजारा में कुल 25 वार्ड बनाए गए हैं। जिला परिषद,पंचायत समिति एवं वार्डों की सूची संबंधित कार्यालय में प्रकाशित की गई है।
प्रारूप प्रकाशन के संबंध में यदि किसी मतदाता, नागरिक अथवा संबंधित पक्ष को कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो वह नियमानुसार 7 दिवस की अवधि में, अर्थात् 6 जनवरी 2026 तक, अपनी आपत्ति संबंधित तहसीलदार, उपखण्ड अधिकारी अथवा जिला कलक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................