आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर योग सत्र का हुआ आयोजन

Jan 8, 2026 - 13:28
 0
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर योग सत्र का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ (अलवर/कमलेश जैन) आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आरोग्यं परमं धनं  लक्ष्मणगढ़ तहसील क्षेत्र के बिचगाँवा में आयुष्मान  आरोग्य मंदिर योग प्रशिक्षिका जाह्नवी दीक्षित ने योगाभ्यास कराया योग सत्र में योग प्रशिक्षिका ने कहा कि योग एक जीवन दर्शन है , योग आत्मानुशासन है , योग एक जीवन पद्धति है , योग व्याधि मुक्त व समाधि युक्त जीवन की संकल्पना है । योग आत्मोपचार एवं आत्म दर्शन की श्रेष्ठ आध्यात्मिक विद्या है । योग व्यक्ति को वामन से विराट बनाने की या समग्र रूप से स्वयं को रूपान्तरित एवं विकसित करने की आध्यात्मिक विद्या है । योग मात्र एक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति नहीं है , अपितु योग का प्रयोग परिणामों पर आधारित एक ऐसा प्रमाण है, जो व्याधि को निर्मूल करता है अतः यह एक ऐसा सम्पूर्ण चिकित्सा शास्त्र है, जो केवल शारीरिक रोगों का ही नहीं , बल्कि मानसिक रोगों का भी निवारण करता है ।
योग एलोपैथी की तरह कोई लाक्षणिक चिकित्सा नहीं , अपितु यह रोगों के मूल कारण  को दूर कर हमें भीतर से स्वस्थता प्रदान करता है । योग को मात्र एक व्यायाम की तरह देखना या वर्ग  विशेष की पूजा पाठ की एक पद्धति की तरह देखना संकीर्णता पूर्ण , अविवेकी दृष्टिकोण है । स्वार्थ , आग्रह , अज्ञान एवं अहंकार से ऊपर उठकर योग को हमें एक सम्पूर्ण विज्ञान के रूप में देखना चाहिए ।
योग की पौराणिक मान्यता है कि इससे अष्टचक्र जाग्रत होते हैं एवं प्राणायाम के निरन्तर अभ्यास से जन्म जन्मान्तर के संचित अशुभ संस्कार व पाप परिक्षीण होते हैं ।
इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर मोहित भारद्वाज  सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विकास मीना  सुशील शिव नरेश जितेन्द्रर केदार नाथ करण सैनी मंजू मोनू सतीश  आदि इंटर्नशिप के छात्र  मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................