अर्पण सेवा फाउंडेशन ने मनाया मुकुल यादव का जन्मदिन; तसींग गौशाला में खिलाई सवामणी, सेवकों का किया सम्मान
खैरथल (हीरालाल भूरानी) अर्पण सेवा फाउंडेशन के सेवा आयाम के अंतर्गत फाउंडेशन के फाउंडर सदस्य टोनी यादव के भतीजे मुकुल यादव (सुपुत्र संदीप कुमार) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को तसींग गौशाला में भव्य 'गौ सवामणी' का आयोजन किया गया।
गौ सेवा और सम्मान समारोह
जन्मदिन के पावन अवसर पर पुण्य कार्य करते हुए गौशाला के सभी आठ बाड़ों में दो ट्रॉली दलिया (बांट) का वितरण किया गया। इस दौरान न केवल गौवंश की सेवा की गई, बल्कि गौशाला में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे कर्मठ सेवकों को गर्म वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
जारी रहेगा सेवा का संकल्प
फाउंडेशन के सेवा आयाम प्रमुख विरेन्द्र सिंह प्रजापति ने बताया कि सेवा का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार है:
- 10 जनवरी: दहमी गौशाला में गौ सवामणी।
- 11 जनवरी: कुड़ी आश्रम गौशाला में गौ सवामणी।
- 12 जनवरी: राधाकृष्ण गौशाला (कुंड रोड, बहरोड़) में गौ सवामणी का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण, प्रकाश चंद यादव, अरविंद, रणवीर, जसवंत, रामकिशन शर्मा, फूल सिंह लंबरदार, दयानंद, दौलत राम, कुमारी प्रिया और कुमारी साधना यादव उपस्थित रहे।
अर्पण सेवा फाउंडेशन की ओर से प्रकृति आयाम प्रमुख राजेश मेहता, अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह प्रजापति, कोषाध्यक्ष अशोक वैद्य, टोनी यादव और हीरालाल प्रजापति ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई,
तसींग गौशाला के सचिव लोकेश शर्मा और अमर सिंह यादव ने यादव परिवार और अर्पण सेवा फाउंडेशन के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और मुकुल यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।


