कुसुम गुप्ता को मिलेगा अन्तर राष्ट्रीय उत्कृष्टता अवार्ड; उद्योगपति घराने व व्यापारी वर्ग में खुशी की लहर
भरतपुर (विष्णु मित्तल) एसीटीडी एवं यूएसए द्वारा मान्यता प्राप्त ब्रैडमैन इंडिया पी एण्ड पी-21 आईईएमएस की ओर से 11 जनवरी को नई दिल्ली स्थित 3 एफ सीएस 18 अंसल प्लाजा कॉर्पोरेट सुइट वैशाली सेक्टर 1, जीजेडबी 201010 पर आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उत्कृष्टता-26 में भुसावर के मूल निवासी एव हाल भरतपुर निवासी कुसुम गुप्ता पत्नी ओम प्रकाश गुप्ता अचार वाले भुसावर को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उत्कृष्टता. 26 अवार्ड मिलेगा। जिससे राजस्थान एवं भरतपुर संभाग सहित कस्वा भुसावर का विश्वस्तर पर नाम रोशन होगा। वर्ष 2025 में ये अवार्ड शहद उत्पादन के क्षेत्र में भरतपुर के उद्योगपति रामकुमार गुप्ता एवं अचार-मुरब्बा उत्पादन में उद्योगपति ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले को प्राप्त हो चुका है।
कुसुम गुप्ता के उक्त अवार्ड के लिए चयन होने पर भरतपुर-डीग जिले सहित कस्वा भुसावर एवं प्रान्त के अनेक जिले के उद्योगपति धराना और व्यापार जगत में खुशी की लहर छाई हुई। संस्था के प्रमुख विभाग प्रभारी अंकित कौशिक ने बताया कि ब्रैंडमैन इंडिया पी एंड पी के द्वारा 11 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उत्कृष्टता 26 सम्मेलन होगा, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उत्कृष्टता के क्षेत्र में विश्व स्तर पर अन्तर राष्ट्रीय उत्कृष्टता सन्दर्भ अवार्ड पुरस्कार . 2026 का डब्ल्यूबीईआरएफ दर्पण नीति आयोग चयन प्रतिभाओं का सम्मान होगा और व्यापार स्तर के तहत विजन 2047 पर भी चर्चाएं होगी। जिस में सबसे प्रतिष्ठित उच्च बेंचमार्क भूमिका और 2026 के खाद्य उद्योग में व्यवसायी महिला भुसावर के मूल निवासी एव हाल भरतपुर निवासी कुसुम गुप्ता पत्नी ओम प्रकाश गुप्ता अचार वाले भुसावर का उक्त अवार्ड 26 से सम्मानित किया जाएगा। अवार्ड प्राप्त रामकुमार गुप्ता एवं ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि भरतपुर निवासी कुसुम गुप्ता का साल 2026 का अन्तर राष्ट्रीय उत्कृष्टता अवार्ड के लिए चयन हुआ है,जो 11 जनवरी को सुबह 5ः00 बजे भरतपुर से नई दिल्ली को रवाना होगी।